
Dholpur News dlpNewsTv in hindi
खनन विभाग, उद्योग विभाग और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
धौलपुर। सिलिकोसिस की रोकथाम, बचाव, जागरूकता तथा लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उद्योग विभाग और खनन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।चिकित्सा विभाग को नवीन सिलिकोसिस पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठक करे एवं सिलिकोसिस हॉट स्पोट्स पर नोटिस बोर्ड लगाये जाएँ एवं आईसी गतिविधियों के जरिए जागरूकता लाने के निर्देश दिये। खनन क्षेत्रों में खनन श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये।अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने उद्योग विभाग को जिले में सेंड स्टोन की कटिंग, कार्विंग, ग्राइंडिंग हेतु स्थापित औद्योगिक यूनिटों में नियोजित कुल श्रमिकों की संख्या मय विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्योग विभाग उद्योग मालिकों से श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण दिलाया जाना सुनिश्चित करे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर खनन कार्य स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित कराने एवं श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण जैसे डस्ट मास्क, हेलमेट ग्लव्स इत्यादि का प्रयोग कराने एवं वेट ड्रिलिंग के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश जारी किये गए। खनन क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराने एवं खनन पट्टा धारकों को आधुनिक मशीनों को प्रयोग में लाना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किये गए। खनन क्षेत्रों में वन विभाग एवं स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से वृक्षारोपण कराने के निर्देश जारी किये गए। बैठक में उपखंडाधिकारी धौलपुर अनूप सिंह, उपखंडाधिकारी राजाखेड़ा देवीसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंतीलाल मीणा, सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग दीपेन्द्र शेखावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान











