
Dholpur News dlpNewsTv in hindi
गिरदावरी का कार्य अविलम्ब सम्पन्न करवाएं,काश्तकारों की तकलीफ को ध्यान में रख संवेदनशीलता के साथ करें कार्यवाही – मुख्य सचिव
धौलपुर।मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शीतलहर, पाला, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे के दृष्टिगत विशेष गिरदावरी का कार्य अविलम्ब रूप से सम्पन्न करवाएं। उन्होंने कहा कि काश्तकारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए सहानुभूतिपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ यह कार्य सम्पादित किया जाए ताकि किसानों के नुकसान की भरपाई हो सके।मुख्य सचिव बुधवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कक्ष में फसल खराबे के सम्बन्ध में वीसी के माध्यम से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थी। मुख्य सचिव ने कहा कि पाला, शीतलहर एवं ओलावृष्टि से काश्तकारों की मेहनत पर पानी फिर गया है। अधिकारी-कर्मचारी मामले की गंभीरता और किसानों की तकलीफ को ध्यान में रखते हुए इस सम्बन्ध में राजस्व विभाग के 17 जनवरी,2023 को जारी आदेश के अनुसार तत्काल कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि फसल खराबे का सही आकलन हो, यह सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने सप्ताह के अंत तक गिरदावरी रिपोर्ट भिजवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सम्बन्धित पटवारी मौके पर उपस्थित होकर यह कार्य सम्पादित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कार्यवाही की जाए साथ ही काश्तकारों को भी विशेष गिरदावरी की पूर्व सूचना दी जाए। उन्होंने जिला कलेक्टर्स से कहा कि गिरदावरी का निरीक्षण भू-अभिलेख निरीक्षक, तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारी द्वारा करने के निर्देश जारी करें। मुख्य सचिव ने सभी फसल कटाई प्रयोग सीसीई एप के जरिए ऑनलाइन सम्पादित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख शासन सचिव, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग दिनेश कुमार, कृषि आयुक्त कानाराम एवं विशिष्ट सचिव, राजस्व विभाग विश्व मोहन शर्मा उपस्थित रहे। शासन सचिव, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा विभाग पी.सी. किशन सहित सभी संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े, जिला स्तर पर कार्यवाहक जिला कलक्टर चेतन चौहान वर्चुअल कॉन्फ्रेंस से जुड़े रहे।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News












