मॉडल एवं सेमीनार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
धौलपुर। जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा धौलपुर योजना अंतर्गत कौशल एवं सेमिनार प्रतियोगिता स्किल एग्जिबिशन कंपटीशन 2022-23 राजस्थान स्कूल शिक्षा जयपुर के दिशा निर्देश जिला स्तरीय मॉडल एवं सेमीनार का अयोजन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार गर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिला स्तरीय एग्जिबिशन कंपटीशन के अंतर्गत प्रतियोगिता में 30 वोकेशनल स्कूलों भाग लिया जिसमें सैकड़ो विद्यार्थियों छात्र-छात्राओं ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मॉडल एवं सेमिनार मैं प्रत्येक ट्रेड प्रथम स्थान चयनित कुल 2 विद्यार्थी जिला स्तर पर भाग लिया । एडीपीसी मुकेश गर्ग ने प्रतियोगिताओं मॉडल एवं सेमिनार के अंतर्गत प्रतियोगी छात्र छात्राओं के मॉडल का अवलोकन किया और मॉडल के संबंध में विचार विमर्श कर उनका हौसला बढ़ाया।सेमिनार में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का शुभकामनाएं दी कि निश्चित रूप से मॉडल एवं सेमिनार जैसी प्रतियोगिता के आयोजन से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा मिलता है और मानसिक विकास का मार्ग प्रशस्त होता है । कार्यक्रम अधिकारी अंबा शंकर चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कुल आठ ट्रेड में प्रतियोगी शामिल हुए प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में प्रधानाचार्य उमेश शर्मा, रमन परमार, मुकेश शर्मा,मातादीन ,मदनलाल शर्मा , राम दास गर्ग ने भूमिका निभाई। एडीपीसी ने प्रतीक चिन्ह भेंटकर निर्णायक व छात्र छात्राओं का सम्मान किया । उन्होंने बताया कि समस्त विद्यालय को भाग लेने की अनिवार्यता के चलते जिला स्तर पर भाग नहीं लेने वाले संस्था प्रधानों की सूची राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर को प्रेषित की जावेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा, उमा रैपुरिया, आशा शर्मा , शिवानी सैनी ,शालिनी श्रीवास्तव ,भगवान सिंह मीना, मुकेश नगाइच ,सतीश कुमार मीना, उपमा शर्मा,राधा गर्ग ,मनोज झा ,नीतू अग्रवाल ,राजकुमारी गुप्ता ,पुष्पेंद्र सोलंकी ,देव प्रकाश मौजूद रहे।

मॉडल एवं सेमीनार की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
- SEBI ने विदेश में रहने वाले भारतीय निवेशकों के लिए KYC प्रक्रिया आसान की, 3 दिसंबर से लागू होंगे नए नियमSEBI ने पात्र NRI, OCI और विदेशी व्यक्तिगत निवेशकों के लिए डिजिटल KYC और वीडियो वेरिफिकेशन की सुविधा आसान की है। नए नियम 3 दिसंबर 2026 से लागू होंगे।
- ISSF विश्व चैंपियनशिप में भारत को पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम गोल्ड, चीन को पछाड़कर शीर्ष स्थानदोहा में ISSF विश्व चैंपियनशिप के पुरुष 50 मीटर पिस्टल टीम मुकाबले में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम ने 1659 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 82.32% मतदान, 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में वोटिंगराजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 3,716 ग्राम पंचायतों में लगभग 82.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- केंद्र ने राज्यों को पहले जारी किए ₹1.09 लाख करोड़, राजस्थान के खाते में आए ₹6,460 करोड़केंद्र सरकार ने 5 नवंबर को राज्यों को टैक्स डिवोल्यूशन की ₹1,09,019 करोड़ की किस्त अग्रिम जारी की। इसमें राजस्थान को ₹6,460 करोड़ मिले।
- दो से अधिक बच्चों पर चुनाव लड़ने की पाबंदी पर फिर विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, बड़ी बेंच को भेजा मामलासुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों की अयोग्यता से जुड़े 2003 के फैसले पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा है।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनितUPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान




