भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विप्र फाउंडेशन ने किया निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
धौलपुर। विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव त्रिदिवसीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके पहले दिवस शनिवार को पूजन कार्यक्रम एवं मूर्ति स्थापना का संकल्प लिया गया। महोत्सव के दूसरे दिन कैंसर रोग को लेकर जागरूकता तथा निःशुल्क परामर्श शिविर लगाया गया। इसमें पुष्पांजलि हॉस्पिटल आगरा के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेन्द्र सिंह, डॉ. नीरज राजपूत ने कैंसर जागरूकता में बोलते हुए कहा कि असामान्य रहन-सहन तथा खान-पान की वजह से यह बीमारी तेजी से फैल रही है। प्रसिद्ध मुख रोग विशेषज्ञ डाक्टर सुलभ जैन ने बताया की मुंह का कैंसर तंबाकू बीडी सिगरेट के सेवन से होता है। विप्र फाउंडेशन के राजेश पाठक एवम विवेक शर्मा ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग की गई।निशुल्क चिकित्सा में परामर्श लेने हेतु जिलेभर से रोगी पधारे, जिनमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक रही, शिविर के दौरान 50 से अधिक कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग की गयी तथा परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में बीपी,शुगर एवं थायराइड की भी जांच की गयी। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष ऋचा शर्मा ने बताया कि त्रिदिवसीय महोत्सव के दौरान कल सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं मातृशक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक ओम श्री गार्डन, राजाखेड़ा रोड़ पर आयोजित की जायेंगी।
- ग्वालियर-चंबल रेल विकास के लिए सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रखे प्रस्ताव, नई रेल लाइन का सर्वे पूरा
- पिनाहट घाट पर चंबल का पैंटून पुल शुरू, यूपी-एमपी के 150 गांवों को मिली राहत
- घटिया दवाओं पर अब तुरंत निलंबित हो सकता है निर्माण लाइसेंस, स्वास्थ्य मंत्रालय का नया प्रस्ताव
- AI एजेंट्स से तेज हुए साइबर हमले, I4C ने बैंकों और फिनटेक कंपनियों को जारी की चेतावनी
- हॉर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों और टगबोट में आग का दावा, IRGC ने बताई अलग-अलग घटनाएं

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



