Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक Dholpur
View story

स्वीप गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को किया जागरूक

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप गतिविधियां व मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में ओलंपिक खेलों के सफल आयोजन को लेकर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में वार्ड क्रमांक 1 से 13 तक युवाओं के जानकारी एवं टीम चयन व अन्य जानकारी कार्यक्रम में जिला निर्वाचन सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य भगवान सिंह मीना,
बीएलओ नृपेंद्र यादव द्वारा मतदाता जागरूकता पैदा करने के बारे में जानकारी दी। युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि मजबूत लोकतंत्र के प्रति सजग सावधान और जागरूक मतदाता का फर्ज निभाते हुए चुनावों को सार्थक बनाने की भूमिका में जागरुक मतदाता बनें। अपने मत का प्रयोग अवश्य सोच-समझकर करना चाहिए तथा वंचित मतदाताओं को मतदाता सूची में नामांकन हेतु प्रेरित करें। उन्होंने बैनर,पोस्टर के माध्यम से कार्यक्रम में पधारे हुए अभिभावकों व प्रतिभागियों को अपील करते हुए कहा कि मतदाता जागरूकता के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र दीक्षित, मुकेश नगाइच,भगवान सिंह मीना,नृपेंद्र यादव, राजकुमार,पुष्पेंद्र सोलंकी सहित ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाले युवा व अभिभावकों सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *