Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक- मुख्य सचिव ने दिये ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम एवं कानून व्यवस्था के समुचित प्रबंधन के निर्देश

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक- मुख्य सचिव ने दिये ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम एवं कानून व्यवस्था के समुचित प्रबंधन के निर्देश Dholpur
View story

राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक- मुख्य सचिव ने दिये ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम एवं कानून व्यवस्था के समुचित प्रबंधन के निर्देश

धौलपुर।मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य में ‘मेरी माटी मेरा देश‘ कार्यक्रम एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव ने राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेल-2023, इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्य सचिव ने तीनों महत्वपूर्ण आयोजनों के सभी बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने बैठक में ‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम‘ एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। ‘मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम‘ के संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव से की गई मीटिंग का उद्धरण करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव पंचायती राज श्री रवि जैन से आयोजन की प्रगति का जायजा लिया एवं तैयारियों पर विश्वास जताते हुए सभी जिला अधिकारियों को संबंधित निर्देशों के अनुपालन के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवाद, कुशल अन्वेषण एवं सूचना तंत्रा की प्रबलता, महिला सुरक्षा, सांप्रदायिक तनाव, धार्मिक यात्राएं, एससी/एसटी वर्ग से संबंधित अत्याचारों, स्वागत कक्ष, सुरक्षा सखी, राजीविका महिला के माध्यम से बालिकाओं के बीच यौन शिक्षा, औचक निरीक्षण आदि पर विशेष बल दिया।श्रीमती उषा शर्मा ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कुशल टीम नियोजन के तहत राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए ताकि राज्य में सभी स्तर पर सुरक्षा एवं सौहार्द की व्यवस्था हो सके। इस क्रम में प्रमुख शासन सचिव, गृह श्री आनंद कुमार ने निवारक कार्यवाही, चिन्हीकरण एवं गुणात्मक विश्लेषण जैसे कुछ उपयोगी सुझाव भी दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार), प्रमुख शासन सचिव, (सहकारिता विभाग), प्रमुख शासन सचिव, (आयोजना विभाग), शासन सचिव (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग), शासन सचिव (स्वायत शासन विभाग), शासन सचिव (युवा मामले एवं खेल विभाग), संभागीय आयुक्त, विशेषाधिकारी (नवघोषित संभाग),संबंधित जिला कलेक्टर, विशेषाधिकारी (नवघोषित जिला) एवं अन्य अधिकारीगण वीसी के माध्यम से उपस्थित रहे बैठक में धौलपुर से जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण वर्चुअल माध्यम से जुडे रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *