Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

चकोली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित

चकोली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित Dholpur
View story

चकोली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 अगस्त तक आमंत्रित

धौलपुर। चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा प्रतिवर्ष दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2023 है समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने बताया कि समिति विगत 24 वर्ष से उच्च शिक्षा के उत्थान के क्षेत्र में जिले में अग्रणी रूप से कार्य कर रही है ।उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष समिति द्वारा जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं उन्हें उच्च शिक्षा के लिए समिति के माध्यम से छात्रवृत्ति दी जाती है। समिति विगत 24 वर्षों से यह कार्य कर रही है साथ ही सीमित शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी विशेष नागरिक सम्मान से सम्मानित करती आ रही है। सचिव राजेंद्र सिंह राजोरिया ने बताया कि वह बच्चे जिन्होंने कॉलेज प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया है और उनकी 12वीं कक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त हुए हैं वे आवेदन कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष गौरव गर्ग ने बताया की समिति विशेष रुप से उन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है जिन्हें कहीं और से छात्रवृत्ति नहीं मिल रही हो समिति का वार्षिक समारोह 5 सितंबर को आयोजित होगा। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 20 अगस्त तक किए जा सकते हैं । आवेदन पत्र सिंघल बुक डिपो बाडी ,सिंघल बुक हाउस महाराणा स्कूल के सामने, पाराशर उपहार गृह, जगन मार्केट, अतुल भार्गव चेंबर कचहरी धौलपुर से प्राप्त कर सकते हैं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *