Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

गुलाबी सर्दियों की गरमा-गरम यादें

गुलाबी सर्दियों की गरमा-गरम यादें Gwalior
View story

गुलाबी सर्दियों की गरमा-गरम यादें

आता जब मौसम गुलाबी सर्दियों का।
झूमने लगता है मौसम सर्दियों का।

हर घड़ी ये तुमसे मिलने के बहाने,
संवरने लगता है मौसम सर्दियों का

लिपटतीं जब तुम्हारी गरमा-गरम यादें,
बहकने लगता है मौसम सर्दियों का।

जब महावट बन तुम्हारे ख्वाब घिर आते,
बरसने लगता है मौसम सर्दियों का।

कंपकंपाती उंगलियां से तुम्हें छूने को,
मचलने लगता है मौसम सर्दियों का।

धमकियां देता कभी ये शीत लहरों की,
अकड़ने लगता है मौसम सर्दियों का।

आहटें आतीं तुम्हारी तुम नहीं आते,
सिसकने लगता है मौसम सर्दियों का।

गीत जो तुम पर लिखे हैं उन्हें सुन सुन के,
थिरकने लगता है मौसम सर्दियों का।

गीतकार-अनिल भारद्वाज एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर

Comments (1)

  1. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त लोकप्रिय और प्रतिष्ठित डीएलपी न्यूज़ टीवी, पर सर्दियों के मौसम पर एक ग़ज़ल गरमा गरम याद है का श्रेष्ठतम और बेहतरीन प्रकाशन प्रसारण/ प्रसारण किए जाने पर ,संपादक श्रेष्ठ श्री सत्येंद्र तिवारी जी एवं उनके संपादन मंडल का हार्दिक आभार और धन्यवाद। डीएलपी न्यूज़ लगातार सफलता के शिखर पर ऊंचाइयों को छू रहा है।-
    गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *