एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वास्थय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

एन एस एस शिविर के तीसरे दिन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

धौलपुर। एस.एन.कॉलेज ऑफ़ साइंस धौलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन का प्रारम्भ प्रातः सूर्यनमस्कार से किया गया।इस अवसर पर शिविर के बौद्धिक सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ . राजवीर शर्मा वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी मांगरोल धौलपुर एवं विशिष्ट अतिथि विजेंद्र शर्मा समाजसेवी थे।
इस अवसर पर डॉ राजवीर शर्मा जी ने छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य से संबंधित सचेत और सजग रहने हेतु आवाहन किया और उन्होंने अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य को सही रखने हेतु दिनचर्या, सकारात्मक सोच एवं खान-पान से संबंधित विस्तार से समझाया ।
इस अवसर पर खेल सत्र में स्वयं सेवकों ने म्यूजिकल चेयर एवं बैडमिंटन खेलकर आपस में मिलजुल कर रहने की भावना प्रस्तुत की।इस अवसर पर संस्था सचिव डॉक्टर संजय शर्मा ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।इस अवसर पर शिविर के अंतिम चरण में गोद ली हुई बस्तियों का सर्वे कार्य किया गया कार्यक्रम का संचालन शिविर प्रभारी प्रमोद कुमार झा ने किया।इस अवसर पर सूरज शर्मा, सूरज सिंह तोमर, विवेक वशिष्ठ, गौरव शर्मा, भरत दीक्षित, शुभम राणा, रिचा शर्मा, खुशबू गोयल, अभिषेक गर्ग ,सुनहरी लाल शर्मा, हुकम सिंह त्यागी ,मधुबन सिंह जादौन, निकिता दुबे, नेहा सिंगल, गजाधर सिंह, आमिर खान , चेतन शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *