विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन रिपोर्ट दें सभी विभाग-जिला कलक्टर

विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन रिपोर्ट दें सभी विभाग-जिला कलक्टर

विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन रिपोर्ट दें सभी विभाग-जिला कलक्टर

धौलपुर। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही को मिले, इस संकल्प के तहत ग्राम स्वराज अभियान और प्रमुख योजनाओं का शत प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। अतः सभी विभाग विकसित भारत यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाऐं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग शिविर पूर्व आवश्यक तैयारियों का ध्यान रखा जाना सुनिश्चित करें। उन्होेंने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविरों में आमंत्रित किया जाये एवं हाथों हाथ लाभ प्रदान किये जायें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की शिविरों में मौजूदगी सुनिश्चित करें।उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता पीएचएडी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संवेदकों से कार्य में त्वरित प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया और कहा कि वे शिविरों में अधिशाषी अभियन्ता की मौजूदगी सुनिश्चित करायें। उन्होंने लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को निर्देशित करते हुए कहा कि वे दुर्घटना बीमा योजना एवं जीवन ज्योति योजना के बारे में शिविरों में जागरूकता करायें एवं आमजन से अधिक से अधिक सहमति पत्रा भरवाकर बीमा हेतु पंजीयन करायें।जिला कलक्टर ने डीपीएम राजीविका को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएलएफ की महिलाओं की शिविरों में मौजूदगी सुनिश्चित करायें। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की पूरे जिले में चार कोर टीम बनाई जायें एवं ऐसी महिलाऐं जिन्होंने डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढावा दिया है, शिविरों में आइकन बनाया जाये। उन्होंने राजीविका के रिसोर्स पर्सन को सक्रिय करने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने सभी विभाागों को निर्धारित प्रारूप के अनुसार प्रतिदिन रिपोर्ट देने हेतु निर्देशित किया ताकि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सफल क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने संकल्प पौर्टल पर लंबित प्रकरणों एवं जन अभाव अभियोग के प्रकरणों का निस्तारण करने हेतु सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर बालकृष्ण तिवारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर मनीष कुमार जाटव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *