जन्मदिन पर किया वृक्षारोपण
धौलपुर। जिला अग्रवाल युवा महासंघ धौलपुर के जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल द्वारा आज युवा प्रदेश सचिव रवि गोयल के जन्मदिवस के अवसर पर अग्रवाल युवा मंडल कोठी धौलपुर के नेतृत्व में पौधा लगाकर वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष हनी अग्रवाल ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित एवं जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला अग्रवाल युवा महासंघ के द्वारा पर्यावरण सप्ताह बनाये जाने का निर्णय लिया गया।इसी क्रम में आज युवा प्रदेश सचिव समाजसेवी रवि गोयल के जन्म दिवस के अवसर पर बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल किया गया है। युवा जिलाध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए,
प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष आवश्यक रूप से लगाना चाहिए यदि प्रकृति का संतुलन बनाना है,तो वृक्ष लगाना है,वृक्षों से ही जीवन है वृक्ष नहीं तो कुछ नहीं, वृक्ष प्रकृति की अनमोल देन है,वृक्षों से ही जीवन संभव है। सभी इकाइयों के माध्यम से जगह जगह पौधारोपण कराए जायेंगे।जिला युवा मंत्री पीयूष अग्रवाल ने बताया कि हमें वृक्षारोपण केवल पर्यावरण दिवस पर ही नहीं बल्कि विशेष आयोजनो जैसे वैवाहिक वर्षगांठ, जन्म दिवस जैसे विशेष अवसरों पर भी वृक्षारोपण कर उनकी देखरेख करने का संकल्प लेना चाहिए। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।








Comments (0)