Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण Dholpur
View story

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

धौलपुर।आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बसेड़ी, बाड़ी, धौलपुर एवं राजाखेड़ा की चारों विधानसभाओं के स्ट्रोंग रूम एवं स्टोर रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी स्ट्रोंग रूम में पर्याप्त जगह उपलब्ध है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को मतगणना केंद्र पर मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिये। इस दौरान डाकमतपत्र कक्ष, एनआईसी वेबकास्टिंग कक्ष, मीडिया रूम सहित मतगणना केंद्र में सूचीबद्ध सभी कक्षों का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रधानाचार्य से विद्यालय परिसर का मानचित्र प्राप्त कर उसका अध्ययन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनोज ने सुरक्षा संबंधी मानकों की दृष्टि से आवश्यक सुझाव एवं निर्देश प्रदान किये। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तौमर, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजकुमार कस्वा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *