Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा नमो वालंटियरों की कार्यशाला आयोजित

भाजपा नमो वालंटियरों की कार्यशाला आयोजित Dholpur
View story

भाजपा नमो वालंटियरों की कार्यशाला आयोजित

धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी धौलपुर के नमो वालंटियरों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। वंदेमातरम् गान के बाद कार्यशाला की रुपरेखा प्रस्तुत की गई।संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसमें नमो वालियंटरों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। भ्रष्टाचार की दुकान चलाने वाली महाभ्रष्ट कांग्रेस की गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सभी नमो वालंटियरों को अपने अपने बूथों पर और शक्ति केन्द्रों पर भाजपा को अजय बनाने के लिए काम करना होगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर हमें लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धा केन्द्रों और की-वोटरों की तय फोरमेट में सूची बनाकर उनको भाजपा की विचारधारा से अवगत कराना है। जिला महामंत्री सुखराम कोली ने कहा कि यह कार्यशाला कार्यकर्ता निर्माण की पाठशाला है जिसमें हमें प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा की कार्यपद्धति को समझने का अवसर प्राप्त होगा। हमें नमो एप,सरल एप, को सभी को डाउनलोड करना है और भाजपा राजस्थान, भाजपा धौलपुर के पेज को फोलो करें तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा। कार्यशाला को जितेन्द्र राजौरिया, प्रशांत सिंह परमार,विजय त्यागी,डां हेम सिंह लोधा,ओमकार कटारा, हरेंद्र राव,पवन चौधरी, गिरधारी सिंह ने भी संबोधित किया।इस दौरान हरीनिवास शर्मा,विनय परमार, जीतेन्द्र तिवारी, रितेश सक्सेना, पंकज शर्मा,रमेश कुशवाह, नंदकिशोर शुक्ला, रनवीर गुर्जर, बनवारी सिंह गुर्जर, गजेन्द्र सिंह चौधरी, बलवीर सिंह गुर्जर,शशि त्यागी सहित नमो वालंटियर कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *