Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है

मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है धर्म
thank you my lord
View story

मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है

मैंने मांगा वो तूने दिया है
मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है।

मुझको अपनों ने जब जब गिराया,
तूने बाहों में भर कर उठाया।
मुझको हर पल सहारा दिया है,
मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है।

बाबा तेरी शरण में मैं आया
तूने उजड़ा मेरा घर बसाया।
मेरे मधुबन को महका दिया है,
मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है।

मैं तो मन से करूं तेरी पूजा,
तेरे जैसा नहीं कोई दूजा
जो न मांगा था वो भी दिया है।
मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है।

तेरे बिन अब नहीं कोई मेरा,
मेरे दिल में है तेरा बसेरा ।
तूने सपने में दर्शन दिया है
मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है ।

मैंने मांगा वो तूने दिया है

मेरे हनुमत तेरा शुक्रिया है।

गीतकार –अनिल भारद्वाज
एडवोकेट, ग्वालियर

Comments (1)

  1. हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में मेरे गीत को,अखिल भारतीय स्तर पर ख्याति प्राप्त श्रेष्ठ एवं लोकप्रिय चैनल *डीएलपी न्यूज़ टीवी* पर बेहतरीन प्रकाशन ,प्रसारण किए जाने पर चैनल के संपादक महोदय सहित समूचे संपादन मंडल का हार्दिक आभार और धन्यवाद। हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाओं सहित,– आपका गीतकार अनिल भारद्वाज एडवोकेट ग्वालियर।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *