
धौलपुर। अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी विद्यालयों में प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवसश् के तौर पर मनाया जाता हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि शक्ति दिवस पर बच्चों, किशोर- किशोरियों, गर्भवती महिलाओं तथा धात्राी माताओं के लिए अनीमिया मुक्ति से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिसमें अनीमिया की स्क्रीनिंग, जांच, उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरुकता के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने बताया जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा सरकारी विद्यालयों में आज शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत लक्षित लाभार्थियों में 6 माह के बच्चों से लेकर 59 माह तक के बच्चों, किशोर-किशोरियां, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाएं, गर्भवती महिलाएं व धात्राी माताओं को शामिल किया गया है। प्रत्येक मंगलवार को आयोजित शक्ति दिवस के दौरान आशा सहयोगिनियों द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को, 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं को एवं गर्भवती महिलाओं को एवं धात्री माताओं को आँगनबाडी केन्द्र पर मोबिलाईज किया गया। आशाओं द्वारा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को 1उस आईएफए सिरप पिलाई तथा, 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों को आईएफए की गुलाबी गोली खिलाने का कार्य किया गया। अभियान में 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं को आईएफए की नीली गोली खिलाई गई। 6 माह से 59 माह तक के बच्चों की 5 से 9 वर्ष के विद्यालय नहीं जाने वाले बच्चों की 10 से 19 वर्ष की विद्यालय नहीं जाने वाली समस्त किशोरी बालिकाओं, 20 से 24 वर्ष की विवाहित महिलाओं, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं की अनीमिया हेतु स्क्रीनिंग शारीरिक लक्षणों के आधार पर करने का कार्य अभियान के दौरान किया गया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दिशा-निर्देशानुसार 10 से 19 वर्ष तक की विद्यालय नहीं जाने वाली किशोरी बालिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आईएफए की नीली गोली खिलाने का कार्य किया जा रहा है।जिले को अनीमिया मुक्त बनाने की दिशा मे यह अभी राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस अभियान का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान










