
धौलपुर (बाड़ी) l जिले के बाड़ी शहर में आज मंगलवार को फुलेरा दौज के मोके पर परमार्थ सेवा समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन महाराणा प्रताप खेल मैदान में किया गया।इस समारोह में 25 जोड़े दूल्हा-दुल्हन परिणय सूत्रों मे बंधे। इससे पूर्व दूल्हों की सामूहिक बारात शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर से शुरू कर विभिन्न मार्गों से धूम-धाम के साथ बैंडबाजों के बीच से राम बारात निकाली गई। जिसका स्वागत शहर के लोगों द्वारा किया गया.स्वर्गीय किशोरी लाल सिंघल की स्मृति में परमार्थ सेवा समिति का यह चतुर्थ सामूहिक सर्वजातीय विवाह समारोह है। जिसमें भामाशाह व समाज सेवी विष्णु सिंघल एवं मोहन सिंघल सनोरा वालों के विशेष सहयोग से कराया गया।जिसमे वर -वधू को घर गृहस्थी का सारा सामान और उपहार समिति द्वारा भामाशाह के सहयोग से दिया गया । पूरा विवाह समारोह प्लास्टिक मुक्त वातावरण में आयोजित किया गया।विवाह समारोह मे कार्यक्रम की अध्यक्षता बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने की.बही विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमद् भागवत कथा वाचक महाराष्ट्र से गुरु मां चेतन मीरा मौजूद रहीं।अतिथियों में एडीशनल कमिश्नर जीएसटी जयपुर वेदप्रकाश मित्तल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन पूर्वी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गिरीश गर्ग, धौलपुर में सर्व धर्म निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह के आयोजक और भामाशाह समाजसेवी अनिल कुमार अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन पूर्वी राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष कमलेश गर्ग, धौलपुर जिला , महासमिति जिला अध्यक्ष मुकेश सिंगल,बाडी अध्यक्ष मुन्ना लाल मंगल, और अपना घर के सचिव सुनील गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण वर्मा सहित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








