धौलपुर l जिले के सरमथुरा कस्बा के गांव शीतलपुरा के रहने वाले कमलसिंह मीना जो सोच बदलो गांव बदलो टीम के सक्रिय कार्यकर्ता है आज उनको ग्वालियर की सक्रिय रक्तदाता पूर्णिमा अग्रवाल के जरिए पता लगा कि एक कैंसर पीड़ित महिला को A नेगेटिव ब्लड की सख्त आवश्यकता है जो कि बहुत ही रेयर ब्लड ग्रुप है बहुत ही कम लोगों में पाया जाता है । परिजन काफी कोशिश कर चुके है लेकिन ब्लड मिल नही पा रहा है तो उन्होंने कमलसिंह मीना सेसंपर्क किया कमलसिंह ने बिना देरी किए तुरंत रेडक्रॉस ब्लड बैंक पहुंचकर अपने जीवन का 15वा रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया।रक्तदाता कमलसिंह मीना का मानना है शरीर तो एक दिन यूं ही राख बन जायेगा रक्तदान करेंगे तो कोई और भी जी पाएगा, मनुष्य का जन्म ही इसलिए हुआ है ताकि किसी की मदद कर सके इसलिए प्रत्येक मनुष्य जिस तरह संभव हो मानवता के नाते कार्य करते हुए किसी की मदद करते रहना चाहिए।रक्त मिलने के बाद परिजनों में रक्तदाता कमलसिंह मीना और सम्पूर्ण टीम का आभार व्यक्त किया।प्रत्येक व्यक्ति जिसकी उम्र 18 साल से 60 साल के बीच है जिसका वजन 50 किलोग्राम से अधिक है वह रक्तदान कर सकता है।
- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। - मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट
मुरैना में पंचायत निर्माण कार्यों की जांच में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली लंबित बताई गई है। 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों के खिलाफ सिविल जेल वारंट जारी हुए। - आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए
आगरा के जगनेर स्थित प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में स्कूल समय पर जन्मदिन की दावत का खाना बनने का मामला सामने आया है। बीएसए ने जांच कराने की बात कही।















Comments (0)