Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्कूली छात्राओं ने ली समाज को तंबाकू मुक्त करने की शपथ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

स्कूली छात्राओं ने ली समाज को तंबाकू मुक्त करने की शपथ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन Dholpur
View story

स्कूली छात्राओं ने ली समाज को तंबाकू मुक्त करने की शपथ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हुआ आयोजन

धौलपुर।मातृ शक्ति अगर ठान ले तो समाज में बदलाव की बयार आना निश्चित है। इसी क्रम में आज राज्य सरकार के टोबेको फ्री यूथ कैंपेन के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय की छात्राओ ने तंबाकू निषेध की शपथ लेकर अपने घर, परिवार और समाज को तंबाकू मुक्त करने का संकल्प लिया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चेतराम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा युवाओं में तंबाकू की बढ़ती लत को रोकने के लिए 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त युवा अभियान चलाया जा रहा है। धूम्रपान और तंबाकू पदार्थों का सेवन न केवल स्वयं व्यक्ति को बल्कि उसके आस पास रहने वालों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए हम स्वयं भी तंबाकू उत्पादों का सेवन ना करे और अन्य को भी सेवन नही करने के लिए प्रेरित करें। ष्टोबैको फ्री यूथ कैंपेनष् पोस्टर प्रतियोगिता, अभिभाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या अर्चना मिश्रा ने परिमाण घोषित करते हुए बताया कि अभिभाषण में गुनगुन छारी, स्लोगन में अंकुश एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रशांत बघेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में व्याख्याता भगवान सिंह मीना, उपमा शर्मा, राधा गर्ग,नीतू अग्रवाल बबिता गर्ग,अनुपम पराशर,अध्यापक अलका परमार,गरिमा गर्ग एवं नृपेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *