Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

स्वीप कार्यक्रम भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक’’युवाओं को मतदान करने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की दिलाई शपथ

स्वीप कार्यक्रम भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक’’युवाओं को मतदान करने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की दिलाई शपथ Dholpur
View story

स्वीप कार्यक्रम भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक’’युवाओं को मतदान करने एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की दिलाई शपथ

धौलपुर।जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में स्कूलों में एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों में यथा लवकुश गार्डन,सुभाष पार्क सहित कई अन्य जगह धौलपुर में सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य भगवान सिंह मीना द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं ने जिला प्रशासन की मतदाता जागरूकता अभियान की पहल को सराहते हुए मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की शपथ ली और अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए भी अपनी सहमति जताई। स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य व्याख्याता भगवान सिंह मीना द्वारा प्रतिदिन युवाओं व नामांकन से वंचित मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनका कहना है कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को अपने वोटर कार्ड बनवाने एवं अन्य लोगों को भी मतदाता सूची में नामांकन के लिए प्रेरित कर देश के विकास में भागीदारी निभाकर ही मजबूत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है। उनके द्वारा स्कूलों में भी जाकर विद्यार्थियों के माध्यम से स्वीप गतिविधियों को निरंतर रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची में नामांकन से वंचित न रहे। मतदाता जागरूकता के अवसर पर राजा गुर्जर युवा मतदाता,राज बघेल, अंशुल,संकेत,अजय, विवेक,अविनाश,आदित्य,दीपक,सचिन, रामब्रज,सोनू,अजय शर्मा,मनीष श्रीवास्तव सहित भारी युवा मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *