राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में आकाश शर्मा बने स्ट्रांग मैन
धौलपुर। राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता
15 से 16 जुलाई को दौसा जिले के बांदीकुई में आयोजित हुई। जिसमें राजस्थान राज्य से सीनियर महिला एवं पुरुष पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में धौलपुर के आकाश शर्मा ने 93 किलो वर्ग भार में कुल 825 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीत कर राजस्थान के स्ट्रांग मैन का खिताब अपने नाम किया। अभिषेक शर्मा ने बताया कि आकाश शर्मा का चयन उतराखंड के काशीपुर मे आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता मे हुआ है । इस खुशी के मौके पर संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाइयां दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसमें संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, आकाश शर्मा, मनीष दंडोतिया मोहन वर्मा, कमल ठाकुर , सौरभ जैन, प्रशांत चौधरी,आदि लोगों ने खुशी जाहिर की ।








Comments (0)