Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगल कलश यात्रा का हुआ आयोजन

गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में मंगल कलश यात्रा का हुआ आयोजन Dholpur
View story

धौलपुर। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांतिकुंज के प्रतिनिधि जसवीर सिंह एवं श्याम सिंह ने कलश पूजन एवं दीप पूजन करवाए। कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ धौलपुर से प्रारंभ होकर सिंचाई विभाग मंदिर से होते हुए कार्यक्रम स्थल प्रदीप शर्मा नाले वाली सड़क के यहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। गायत्री परिवार धौलपुर एवं गायत्री परिजनों की उपस्थिति में गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद्र शर्मा, उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन, श्याम सुंदर शर्मा, एडवोकेट नत्थू लाल शर्मा, दक्ष कुमार शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, प्रभाकर दीक्षित, मुन्ना लाल शर्मा मनिया, फेरन सिंह, चरण सिंह, मलखान सिंह सिकरवार,संजय कमठान, राजेंद्र अग्रवाल,प्रतिभा एवं गायत्री महिला परिजनों में मनोज कुमारी, सीता गुप्ता, प्रेमलता ,बृजेश कुमारी ,कमलेश कुमारी,दीपाली ,रंजना, कुसुम, सुशीला, नत्थी लाल वर्मा, मोजीराम कांघिल आदि सहित गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *