
धौलपुर l 23 फरवरी । डाइट गोनेर जयपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय शोध लेखन कार्यशाला का समापन एस.एस जैन सुबोध गर्ल्स शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय जयपुर में प्राचार्य डॉ यदु शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रभागाध्यक्ष डाइट गोनेर जयपुर डॉ ऋतु जैन के निर्देशन में हुआ। प्राचार्य डॉ यदु शर्मा ने शोधार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने इस कहा कि राज्य में डीएलएड प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं की अभिवृत्ति व शिक्षण कौशल का अध्ययन विषय के संबंध में राज्य स्तरीय शोध लेखन कार्यशाला में सीखी गई विधाओं से अन्य शोध में भी सार्थक मदद मिलेगी । शोध लेखन कार्यशाला 20 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित हुई। राज्य स्तरीय शोध में जयपुर, धौलपुर, करौली, बांसवाड़ा एवं झालावाड़ डाइट के शोध संभागियों ने शोध लेखन का कार्य किया जिसकी उन्होंने सराहना की। जयपुर डाइट की प्रभारी व प्रभागाध्यक्ष डॉ ऋतु जैन ने कार्यशाला के अंतिम दिवस में सभी पांचों जिलों के शोध संभागियों से ” राज्य में डीएलएड प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं की अभिवृत्ति व शिक्षण कौशल का अध्ययन” विषय पर शोध लेखन का पूर्ण डाटा एकत्रित कर आवश्यक सुझाव व जानकारी दी। शोधार्थियों ने शोध लेखन डाटा प्रस्तुत किया । धौलपुर जिले से व्याख्याता भगवान सिंह मीना, अतुल कुमार चौहान, जय सिंह सिकरवार एवं धर्मवीर सिंह धौर्य ने शोध विश्लेषण के विषय में अपने विचा रखे । प्रख्यात शिक्षाविदों के साथ जूम मीटिंग आयोजित की गई जिसमें शोध लेखन संबंधित चर्चा की गई एवं सुझाव आमंत्रित किए। कार्यशाला में प्रोफेसर केबी रथ,एसोसिएट प्रोफेसर कपिला कांठलिया,डॉ तमेघ राम,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक बैरवा ने मार्गदर्शन किया एवं आवश्यक सुझाव दिए। कार्यशाला में धौलपुर से जय सिंह सिकरवार,भगवान सिंह मीना, अतुल चौहान, धर्मवीर धौर्य,जीतेन्द्र सिंह परमार,जयपुर से डॉ नौरत्न शर्मा,डॉ प्रियंका शर्मा,डॉ मुकेश कुमार बेबेरवाल,डॉ प्रियंका शर्मा एवं करौली से राजकमल, दीपक गुप्ता, डॉ तरुण चौधरी, अनीता मीणा, बांसवाड़ा से कमलेश जैन,डॉ मिलन शर्मा,समीम कुरेशी, कृष्णकांत पारीक एवं झालावाड़ से हेमंत चौरसिया,डॉ संगीता धाकड़, उपमा सक्सेना एवं दामोदर सेन ने शोध लेखन कार्य किया।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








