
धौलपुर। जिला सामान्य चिकित्सालय ब्लड बैंक धौलपुर विगत दिनों रक्त की कमी से जूझ रहा है ब्लड बैंक धौलपुर में मात्र 8 यूनिट ब्लड शेष है इस विषम परिस्थिति में मरीजों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है ऐसे समय में एक बार फिर ब्लड बैंक स्टाफ की ओर से लैब टेक्नीशियन मोहसिन खान ने अपनी मां की बरसी के उपलक्ष्य में अपना 25 वा रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदाता मोहसिन खान ने कहा रक्तदान एक महान मानवता का कार्य है आपका एक यूनिट रक्तदान 3 लोगों की जिंदगियां बचा सकता है इसलिए हर 3 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। वहीं दूसरी ओर सेंट्रल लैब के कर्मचारी शुभम शर्मा ने भी रक्तदान देकर मानवता का परिचय दिया. इस मौके पर जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिंह सिकरवार ने कहा कि हमेशा से ही हॉस्पिटल एवं ब्लड बैंक स्टाफ पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए प्रत्येक समय खड़ा रहा है। लैब टेक्नीशियन पवन कुशवाहा ने बताया के रक्तदान करने के 72 घंटे के अंदर रक्त की पूर्ति हो जाती है। लैब टेक्नीशियन अंशिका अग्रवाल एवं अजीत ठाकुर ने धौलपुर जिले के समस्त रक्तदाताओं से मत मतदान करने की अपील रक्तदान करने की अपील। इस मौके पर डॉ .राजेश जादौन ,डॉ. रितु शर्मा, अरुणा राजपूत, अनुपम सक्सैना, शुभम शर्मा, मोहसिन खान ,पवन कुशवाह, अजीत ठाकुर, अंशिका अग्रवाल, सियाराम सिकरवार एवं जयपाल मौजूद रहे।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










