
धौलपुर l 23 फरवरी। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में शांतिकुंज के प्रतिनिधि जसवीर सिंह एवं श्याम सिंह ने कलश पूजन एवं दीप पूजन करवाए। इसी क्रम में कलश यात्रा गायत्री शक्तिपीठ द्वारा निकाली गई। गायत्री परिवार धौलपुर एवं गायत्री परिजनों की उपस्थिति में गायत्री महायज्ञ का 21 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजन हुआ।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलन कर महाआरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित रहे। गायत्री मंत्र का उच्चारण एवं हवन यज्ञ कर पर्यावरण संरक्षण, शांति सद्भावना का संदेश देकर जनमानस में सदभाव विकसित करने के लिए गायत्री परिजनों ने हवन यज्ञ में आहुति देकर लोक कल्याण की कामना की। यज्ञ हवन के समापन कार्यक्रम में मुख्य ट्रस्टी सुरेश चंद्र शर्मा,उप मुख्य ट्रस्टी धीर सिंह जादौन, श्याम सुंदर शर्मा,एडवोकेट नत्थी लाल शर्मा,दक्ष कुमार शर्मा,राजेंद्र प्रसाद शर्मा,प्रभाकर दीक्षित,मुन्ना लाल शर्मा मनिया,फेरन सिंह,चरण सिंह,मलखान सिंह सिकरवार,संजय कमठान,भरत कुमार,प्रदीप तोमर,दाऊदयाल मित्तल,श्रीनिवास शर्मा,राजेंद्र अग्रवाल,प्रतिभा एवं गायत्री महिला परिजनों में मनोज कुमारी, सीता गुप्ता,प्रेमलता,बृजेशकुमारी,कमलेश कुमारी,दीपाली,रंजना, कुसुम, सुशीला,नत्थी लाल वर्मा, मोजीराम कांघिल आदि सहित गायत्री परिजन उपस्थित थे।

- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से - बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 - बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के ओले गिरे, दुकानों में घुसा पानी
बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के - 1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में हर साल 13 लाख मौतों का डरावना सच आया सामने
1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में - 1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








