Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

मेंहदी में दिव्या , G20 निबंध प्रतियोगिता में कोमल रही प्रथम

मेंहदी में दिव्या , G20 निबंध प्रतियोगिता में कोमल रही प्रथम Dholpur
View story

धौलपुर ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई राजाखेड़ा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में मेंहदी व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्राओ को पुरस्कार वितरण किया गया. नगर मंत्री सिकन्दर वर्मा ने बताया कि ज्ञान शील एकता छात्र जीवन के मूल तत्व है। छात्र कल का नहीं अपितु आज का नागरिक है और छात्र भविष्य का निर्माण करने वाला होता है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजन ठाकुर ने छात्राओं को बताया कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय कलामंच के तहत एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र छात्राओं को छिपी हुई प्रतिभाओ के निखार ने का काम करता है।सपना ठाकुर छात्रसंघ अध्यक्ष ने छात्राओं को बताया कि हमारे और आप युवाओ के कन्धो पर ही देश का भविष्य है।नगर छात्रा प्रमुख राधा ठाकुर ने बताया की स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना कर लो तब तक हमे रुकना नहीं चाहिए।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या, द्वितीय स्थान खुशी खान तृतीय स्थान कोमल सोनी रहे।बही जी 20 निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कोमल सोनी, द्वितीय स्थान शिवानी झा, तृतीय स्थान शिवानी प्रजापति रही।प्रधानाध्यापिका ममता गुप्ता ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए उन्हें उत्साहित किया।इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *