
धौलपुर। राजस्थान आरएससीईआरटी उदयपुर द्वारा केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन (पीरामल फाऊंडेशन) व लाइफ स्किल कोलोबरेशन के साथ मिलकर शनिवार को धौलपुर जिले के प्रति ब्लॉक 12 विद्यालय चयनित कर कुल 72 विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत 4 हजार 32 विद्यार्थियों के जीवन कौशल की आवश्यकता जानने के लिए एक लार्ज स्केल आकलन किया गया । डाइट प्राचार्य महेश कुमार मंगल ने बताया कि बच्चों में जीवन कौशल की समझ विकसित करने के साथ साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020 के अंतर्गत बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आगे जीवन कौशल से संबंधित विषय वस्तु तैयार करने एवं पाठ्यक्रम निर्माण में यह आकलन प्रभावी भूमिका निभाएगा । जिले में आकलन शनिवार सुबह 10 :30 से सांय 1:30 बजे के मध्य चयनित विद्यालयों में दो टूल (फ्यूचर रेडिनेस टूल और वेलबींईग टूल) के माध्यम से आरएससीईआरटी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार सम्पन कराया गया।जिला स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन डाइट असेसमेंट प्रभारी नरेंद्र शर्मा वरिष्ठ व्याख्याता और डब्ल्यूई प्रभारी अल्का शर्मा ,रामदीन शर्मा, पुष्पेंद्र सहाय, सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा की गई और केवल्या एजुकेशन फाउंडेशन (पीरामल फाऊंडेशन) की और से समन्वय का कार्य मनी कुमार स्वामी धौलपुर जिला प्रतिनिधि द्वारा किया गया । ब्लॉक लेवल पर समंधित सभी 6 ब्लॉक के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा इसकी मॉनिटरिंग की गई । डाइट धौलपुर द्वारा 6 विद्यालयों में आकलन प्रकिया सुनिश्चित करने हेतु प्रभावी निरीक्षण किया गया ।
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से - बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना
बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 - बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के ओले गिरे, दुकानों में घुसा पानी
बाड़ी में नौतपा के बीच बदला मौसम: 12 घंटे में 2 इंच भारी बारिश, चने के आकार के - 1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में हर साल 13 लाख मौतों का डरावना सच आया सामने
1 बड़ा स्वास्थ्य अभियान: फ़िरोज़ाबाद के नगला जोरे में ‘विश्व तम्बाकू निषेध दिवस’ पर उठी आवाज़, भारत में - 1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
1 बड़ा भाषाई आंदोलन: पूर्वी राजस्थान में ‘मारवाड़ी’ थोपने का विरोध, बाड़ी में युवाओं का उग्र प्रदर्शन, मुख्यमंत्री

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








