धौलपुर । प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना को लेकर जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना के दिशा निर्देशन में न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल में विद्यालय बच्चों के मध्य सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें परिवहन निरीक्षक सतवीर सिंह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना अब तक की सबसे महत्वपूर्ण योजना है । जोकि हमारे परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।उन्होंने बताया कि इस योजना में पंजीयन कराने से आपत्ती के समय आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान होती है तथा अकाल मृत्यु हो जाने पर योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि अब ₹500000 से बढ़कर ₹1000000 कर दी गई है ।
इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक नवरत्न सिंह ने बताया कि इस योजना में जन आधार कार्ड के माध्यम से ईमित्र के सहयोग से पंजीयन कराया जा सकता है । न्यूनतम प्रीमियम पर पूरे परिवार का रजिस्ट्रेशन हो जाता है और पूरे परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान होती है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चयनित परिवार के साथ सरकारी कर्मचारियों की का पंजीयन बिना किसी शुल्क के हो जाता है।कार्यक्रम के दौरान परिवहन निरीक्षकों द्वारा विद्यालय बच्चों को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति सजग रखें।विद्यालय परिवार की ओर से विनय कुमार जैन ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अभिभावकों को इस योजना में पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करेंगे और अपने जीवन को कुशाल बनाएंगे ।उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों का विद्यालय में योजना के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया । मंच का संचालन न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।इससे पूर्व विद्यालय की डायरेक्टर लकी जैन द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का सम्मान किया गया।
- भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच
E2E Networks ने भारत में AI डेवलपर्स और कंपनियों के लिए pay-per-token इंफरेंस सेवा Blaze लॉन्च की। यह कई ओपन मॉडल को एक API से जोड़ती है। - Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर
Financial Times की रिपोर्ट के अनुसार Google DeepMind के प्रमुख ने AI में तेज प्रगति, Gemini मॉडल और मानव निगरानी की भूमिका पर विचार रखे। - सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही
अंतरराष्ट्रीय समाचार सारांश के अनुसार सऊदी अरब ने मिसाइलों को रोकने की बात कही, जबकि हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। - अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 110 घायल हुए। अधिकारियों ने जांच शुरू की है। - महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।













Comments (0)