Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

आओ दीप जलाएं

आओ दीप जलाएं Gwalior
View story

आओ दीप जलाएं

जिसके घर की दिवाली से रूठा है उजियारा,
उस शहीद के राष्ट्र प्रेम पर आओ दीप जलाएं।

उसे दशहरा ढूंढ रहा था मन में पीर छुपा के,
चला गया चुपचाप चित्र पर श्रद्धा सुमन चढ़ा के,
मावस की पलकों से भींगे सब फुलझड़ी पटाखे,
कहां खो गया घर का दीपक घर के दीप बुझा के।

जिसके प्राणों की आहुति से जगमग है जग सारा,
उस शहीद के राष्ट्र धर्म पर आओ दीप जलाएं।

जिसके घर की दिवाली से रूठा है उजियारा,
उस शहीद के राष्ट्र प्रेम पर आओ दीप जलाएं।

बूढ़ा पीपल फफक उठा,तुलसी ने सुध बुध खोई,
द्वार, झरोखे ,आंगन के संग धूप-छांव भी रोई।
मां भारती तिरंगे में जब उसके शव को लाई,
छाती सी फट गई गांव की सुबह रात भर रोई।

जिसकी बलिदानी खुशबू से महके वतन हमारा,
उस शहीद के राष्ट्र कर्म पर आओ दीप जलाएं।

जिसके घर की दिवाली से रूठा है उजियारा,
उस शहीद के राष्ट्र प्रेम पर आओ दीप जलाएं।

गीतकार-अनिल भारद्वाज एडवोकेट,उच्च न्यायालय ग्वालियर

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *