पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमीनार में जिले के दो शिक्षकों ने लिया भाग

पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमीनार में जिले के दो शिक्षकों ने लिया भाग
पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमीनार में जिले के दो शिक्षकों ने लिया भाग

पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमीनार में जिले के दो शिक्षकों ने लिया भाग

धौलपुर। पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान जयपुर के तत्वाधान में प्रतिवर्ष वार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाता रहा है। जिसमें पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान द्वारा राज्य भर के अलग अलग जिलों में किए गए सामाजिक सरोकार के कार्यों, पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों, कुरीतियों का उन्मूलन,राष्ट्रीय एवं सामाजिक जनजागरुकता ,
शैक्षिक उन्नयन हेतु किए गए प्रयास प्रश्न बैंक निर्माण टिप्स पुस्तिका का वितरण एवं विमोचन,सरकार एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं सहित शिक्षा का प्रचार प्रसार करने सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान करने वाले उत्कृष्ट शिक्षकों को श्री तेजकरण डांडिया की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार पर चर्चा सहित शैक्षिक उन्नयन हेतु गहन विचार संगोष्ठी हेतु सेमीनार आयोजित किया जाता रहा है। इसी क्रम में सेंट माइकल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सेमीनार का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके प्रख्यात उद्घोषक एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयपुर राजेंद्र शर्मा हंस की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें राज्य भर के अलग अलग जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। धौलपुर जिले से पुरस्कृत शिक्षक फोरम शाखा धौलपुर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर के व्याख्याता भगवान सिंह मीना एवं सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक राष्ट्रीय अवॉर्डी सुरेश गोस्वामी ने राज्य स्तरीय सेमिनार में भाग लिया। महासचिव रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने धौलपुर पुरस्कृत शिक्षक फोरम द्वारा राज्य स्तरीय टिप्स पुस्तिका का वितरण एवं शैक्षिक उन्नयन हेतु किए गए कार्यों को सराहते हुए दोनों शिक्षकों की मंच से सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उप निदेशक संस्कृत शिक्षा राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि संस्कृत शिक्षा विभाग संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान के लिए वह हमेशा पुरस्कृत शिक्षक फोरम के साथ है। महा सचिव पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने आवाह्न करते हुए कहा कि पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान को मजबूती प्रदान करने के लिए पुरस्कृत शिक्षकों को आगे आना होगा ताकि अपने हितों की रक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि आगामी समय में नवीन सरकार का गठन होने पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान जयपुर के तत्वाधान में सभी जिलों की पुरस्कृत शिक्षक फोरम के सदस्यों एवं पुरस्कृत शिक्षकों को आमंत्रित किया जाएगा जिसमें अनिवार्य रूप से भाग लेकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। अध्यक्ष पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान सुश्री निर्मल ग्रोवर ने पुरस्कृत शिक्षकों के हितों पर चर्चा करते हुए समस्याओं को सुझाया एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और कहा कि सभी को संगठित होकर राज्य पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान जयपुर के हर कार्यक्रम में सहभागी बनकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी चाहिए । प्रख्यात उद्घोषक एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयपुर राजेंद्र शर्मा हंस ने विभिन्न क्षेत्रों के उदाहरण देकर शैक्षिक हितों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और अपने हितों के लिए सदैव जागरूक रहकर पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा,उपाध्यक्ष सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन कुल्हार ,प्रेमवती सहित अन्य ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान के विभिन्न जिलों के 100 से अधिक पुरस्कृत शिक्षक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *