चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कम लक्ष्य प्राप्त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें – जिला कलक्टर

धौलपुर l बिजली, पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के सम्बंध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में उन्होंने बजट घोषणा की क्रियान्विति पर चर्चा की एवं आगामी वित्तीय वर्ष की बजट घोषणाओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रिम रूप से सक्रिय रहकर भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति में भूमि आवंटन सबसे जटिल एवं अधिक समय लेने वाली प्रक्रिया है अतः सभी विभाग आगामी वर्ष की बजट घोषणाओं की क्रियान्विति हेतु भूमि आवंटन के प्रस्ताव तीन दिवस के अंदर भिजवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जिले में मुख्यमंत्राी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण से वंचित लाभार्थियों का योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। यूनानी, हॉम्योपेथिक चिकित्सक भी अस्पताल में आने वाले मरीजों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को चिरंजीवी योजना से जोड़ना सुनिश्चित करें। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चिरंजीवी में कम लक्ष्य प्राप्त करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रा में सोनोग्राफी करने वाले सोनोग्राफी सेन्टर तथा वैद्य खनन क्षेत्रा में लीज धारकों द्वारा कराये जा रहे खनन कार्य श्रमिकों को चिरंजीवी योजना से जोड़ने के लिए निर्देश प्रदान किये जायें। कम प्रगति वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जिले को एनिमिया मुक्त करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 1106 विद्यालयों में वितरण की जाने वाली नीले एवं लाल रंग की गोलियों की रिपोर्टिंग शाला दर्पण पर शत प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें। शाला दर्पण पर रिपोर्ट नही करने वाले विद्यालय प्रबंधक के विरूद्ध कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार आंगनबाड़ी पर वितरण किये जाने वाले शीरप का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनी रिपोर्ट अपलोड किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्यमंत्राी बजट घोषणा 2023-24 के अन्तर्गत जिले से सम्बंधित कार्यों के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए। उन्होंने मिनी फूड पार्क, सरमथुरा में टीएडी छात्रावास, कृषि महाविद्यालय, मालौनीखुर्द में पुलिस चौकी, आंगई में पुलिस थाना, बोरोली में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, धौलपुर में अल्प संख्यक छात्रावास एवं पुलिस थाना, तुलसीवन रोड बाड़ी में पुलिस चौकी के लिए भूमि चिन्हित कर आवंटन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए सभी विभागों एवं सम्बंधित अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित प्रकरणों को त्वरित ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी को शहर में पेयजल की व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत की आपूर्ति सूचारू रूप से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उनसे सम्बंधित जनाधार के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्यालयों की रंगाई पुताई करवाने के निर्देश दिए। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने में हम सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अपराधियों पर पुलिस कार्मिकों द्वारा नियंत्राण रखा जायेगा, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था नही बिगड़ने दी जायेगी। सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को फोलो एवं लाईक नही करें। आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों को फोलो एवं लाईक करने वालों के विरूद्ध कानूनी कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। पुलिस का सहयोग हमेशा तत्परता के साथ मिलेगा। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *