धौलपुर । जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा एसएन कॉलेज ऑफ साइंस मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना को लेकर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के बाद सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि गोल्डन आवर्स में घायल को चिकित्सालय पहुंचाने में हमें अपनी महती भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि आप घायल को नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती करते हैं ,तो आपसे ना तो चिकित्सा विभाग द्वारा और ना ही पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई भी पूछताछ की जाएगी जब तक आप स्वयं ना चाहो।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में आमजन के सहयोग को प्रभावी बनाने के लिए गुड सेमेरिटन ( अच्छा मददगार) के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा । जिसके लिए चिकित्सालय में पंजीयन कराया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की पालना के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए इससे अपने जीवन को सुरक्षा प्रदान होती है। महाविद्यालय प्रबंधक बृजेश कुमार त्यागी ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा गुड सेमेरिटन के लिए प्रोत्साहन राशि की जो शुरुआत की गई है, इससे लोगों में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को मदद करने में प्रेरणा मिलेगी । जिससे सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु में कमी होगी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में पहला एक घंटा घायल के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है और यदि उस पहले 1 घंटे में उसे चिकित्सालय पहुंचा कर उचित उपचार मिल जाता है तो उसकी जान बचने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
इस अवसर पर परिवहन विभाग के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले के विद्यालय महाविद्यालय व सार्वजनिक स्थलों पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षक योजना को लेकर लोगों में जागरूकता कार्य किया जा रहा है तथा लोगों को अच्छे मददगार के रूप में कार्य करने के लिए विभाग द्वारा प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।मंच का संचालन न्याय दर्शन संस्था के सचिव रंजीत दिवाकर एडवोकेट द्वारा किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय में विभाग की ओर से पोस्टर और पंपलेट का वितरण किया गया समारोह में महाविद्यालय के बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का परिवहन निरीक्षक हेमंत शर्मा द्वारा जवाब दिया गया।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान







