धौलपुर। सामुदायिक गतिशीलता के अंतर्गत जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं सभापति खुशबू सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार धौलपुर में हुआ। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि असली मायने में सामुदायिक गतिशीलता वह इकाई है जो समुदाय को गतिशील बनाने एवं शैक्षणिक माहौल विकसित करने में सफलता प्राप्त कर सकें। भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालयों का भौतिक वातावरण निर्माण करवाएं। उन्होंने सरकार की लोककल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वातावरण निर्माण, अनुशासन पर चर्चा करते हुए एसएमसी व एसडीएमसी के क्रियान्वयन द्वारा नवाचारी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था का माहौल विकसित करने की बात कही। उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार पर जोर देते हुए जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि हम स्वंय अनुशाषित होंगे तो निश्चय ही विद्यार्थी भी अनुशाषित हो सकेंगे। जीरो से शत प्रतिशत की ओर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के लिए बेहतर रणनीति तैयार कर अध्यापन कराने पर जोर दिया। सभापति नगर परिषद खुशबू सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार योजनाएं निकालती है लेकिन योजनाओं का क्रियान्वयन सबके प्रयासों से ही होता है । सामुदायिक गतिशीलता पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला में समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित गतिविधियाँ सामुदायिक गतिशीलता, एसएमसी व एसडीएमसी प्रशिक्षण,विद्यालय संचालन की प्रक्रिया विभागीय गतिविधियों, बजट, आय-व्यय प्रावधानो पर चर्चा करना, बाल सभा,हरित पाठशाला, खेल मैदान व गाँव में भी पेंड पोधे लगवाना, समावेशित शिक्षा, विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं का चिन्हीकरण, फंक्शनल कम मेडिकल असेसमेन्ट शिविरों का आयोजन कर चयनित बालक बालिकाओं को अंग उपकरण (ट्राई साईकल, व्हीलचेयर, रोलेटर, सीपी चेयर, वैसाखी, कृत्रिम अंग केलिपर, स्मार्ट केन, स्मार्ट फोन, ब्रेल किट, डेजी प्लेयर, हियरिंग एड आईडी किट इत्यादि) वितरण आदि पर विस्तृत वार्ता और चर्चा हुई। एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग ने संदर्भ कक्ष, कक्षा 1 से 12 तक के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दिए जाने वाले भत्ते परिवहन भत्ता,एस्कोर्ट भत्ता,स्टाईपेण्ड भत्ता,रीडर भत्ता, अल्प दृष्टि बाधित के लिए लार्ज प्रिन्ट बुक, पूर्ण द्वष्टि बाधित के लिए ब्रेल कुक्स,मोबाइल तथा लेपटॉप,
श्रवण बाधित , दृष्टि बाधित,साईट रेस्टोरेशन सर्जरी करवाना,चलन निशक्त करैक्टिव सर्जरी करवाना सहित अन्य विषयों पर चर्चा की। डीईओ अरविंद कुमार शर्मा व सीडीईओ कृष्णा कुमारी ने वातावरण निर्माण प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को आयोजित करवाना,भ्रमण एवं स्पोर्टस् गतिविधियों,सामाजिक न्याय अधिकारित विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाना विषय पर जानकारी दी। वार्ताकार अतुल चौहान, वेदप्रकाश कर्दम व नरेश जैन ने व्यावसायिक शिक्षा एवं भारत सरकार की योजना नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रॉम वर्क,आर्दश विद्यालय एवं उत्कृष्ट विद्यालय योजना,नामांकन , परीक्षा परिणाम में वृद्धि एवं अनामांकन और ड्राप आउट दर में कमी लाना विषय पर वार्ता दी। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी,अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक धौलपुर मुकेश कुमार गर्ग,जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा,सहायक परियोजना समन्वयक बबिता पराशर,संस्थापन अधिकारी अशोक उपाध्याय,विशाल गुप्ता, यूसीईईओ अर्चना मिश्रा, कार्यक्रम अधिकारी शिवराम सेन,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

- धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। - मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट
मुरैना में पंचायत निर्माण कार्यों की जांच में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली लंबित बताई गई है। 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों के खिलाफ सिविल जेल वारंट जारी हुए।














Comments (0)