
धौलपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी का मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दामोदर लाल मीना ने आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण में चतुर्थ कालांश में अधिकांश विषयाध्यापक कक्षा से नदारद पाए गए व विद्यार्थी विद्यालय परिसर में विचरण करते देखे गए। विद्यार्थियों की उपस्थिति अत्यधिक न्यून पाई गई। कक्षा 11 में कुल पंजीकृत 70 विद्यार्थियों में से 23 ,कक्षा 6 में 41 में से 28, कक्षा 3 में 20 में से 11,कक्षा 4 में 32 में से 14 कक्षा 7 में 35 में से 26 कक्षा 8 में 44 में से37 ,कक्षा 9 में 43 में से 18 ,कक्षा 10 में 29 में से 10 व कक्षा 12 में 97 में से27 विद्यार्थी ही उपस्थित पाए गए।उपस्थित विद्यार्थियों में से 32 विद्यार्थी बिना यूनीफॉर्म अध्ययनरत पाए गए ।सीबीईओ ने संज्ञान लेते हुए विषयाध्यापकों के समय पर कालांश में उपस्थित न होने के कारण शिक्षण कार्य कक्षा 8 व 12 को छोड़ कर शेष कक्षाओं में बाधित पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। आकस्मिक निरीक्षण को देख कर शिक्षक अपने कालांशों में उपस्थित हुए।एमडीएम वितरण के अंतर्गत 7 विद्यार्थियों के पास विद्यालय की थाली न हो कर घर से लाया गया वर्तन पाया गया तथा समस्त विद्यार्थियों को एक साथ पोषाहार का वितरण नहीं किया गया । दूध चखने के रजिस्टर का अलग से संधारण नहीं किया गया तथा रिक्त कालांशों हेतु व्यवस्थार्थ अध्यापक नहीं लगाया जाना पाया गया। उक्त अनियमिताओं को मीना द्वारा गंभीरता से लेते हुए संबंधित कक्षाध्यापकों एवं कार्यवाहक संस्था प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया व शैक्षणिक व्यवस्थायें दुरुस्त नहीं होने तक जिम्मेदार कक्षाध्यापक एवं विषयाध्यापकों के वेतन आहरित न करने के निर्देश प्रदान किये। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सरकार की फ्लैगशिप योजना के अंतर्गत हैं इस बजह से इनकी शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं को नियमित दुरुस्त करना,प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पूर्व में भी महात्मागांधी राजकीय विद्यालय पुरानी छावनी को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं परंतु कार्यवाहक संस्था प्रधान कक्षाध्यापकों,विषयाध्यापकों की लापरवाही की बजह से अपेक्षित सुधार नहीं किया जाना चिंता का विषय है। जिला निष्पादक समिति की बैठक में जिला कलक्टर धौलपुर द्वारा बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अवकाशों पर प्रतिबंध के बाबजूद भी 3 शिक्षक अवकाश पर पाए गए जिसकी बजह से बोर्ड कक्षाओं का शिक्षण कार्य प्रभावित हुआ। मीना ने तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश प्रदान किये है।

- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance आगरा में 24 अक्टूबर को - अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान










