
धौलपुर। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में कार्यवाहक प्रधानाचार्य भगवान सिंह मीना के निर्देशन में शक्ति दिवस मनाया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं मे एनीमिया की दर को कम करने के लिए चिकित्सा विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप मे मनाया जाता है। जिसके तहत उक्त सभी श्रेणी से संबंधित को आयरन सम्बन्धी दवा देने व जाँच आदि करने के कार्य करने होते है। इस संबंध में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा व आयुक्त स्कूल शिक्षा के आदेश की पालना में शक्ति दिवस मनाया गया। स्कूल के कक्षा 1 से 5 तक के 5 से 9 वर्ष तक व कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत 10 से 19 वर्ष तक की बालिकाओं को शक्ति दिवस के दिन 5 से 9 वर्ष के विद्यार्थियों को साप्ताहिक गुलाबी गोली व 10 से 19 वर्ष के विद्यार्थियों को आयरन फोलिक एसिड की नीली गोली खिलाई गई। कार्यक्रम के तहत एनीमिया की स्क्रीनिंग के लिए प्रत्येक कक्षा मे एनीमिया मुक्त मॉनिटर बनाया गया है जो विद्यार्थियों को एनीमिया रोग से बचाव के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा एनीमिया नियंत्रण के लिए जांच, उपचार, जागरूकता तथा व्यवहार परिवर्तन गतिविधिया शामिल की गई है। इस अवसर पर शैलेन्द्र दीक्षित,अनुपम पराशर सहित अन्य शिक्षक व छात्राएं उपस्थित रहे।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान










