Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

जनक सिंह लोधा बने जिला महासचिव

जनक सिंह लोधा बने जिला महासचिव Dholpur
View story

जनक सिंह लोधा बने जिला महासचिव

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी धौलपुर की मंगलवार को जिला कार्यकारिणी सूची जारी की गई।जिसमे 72 सदस्यों को जिले की कार्यकारिणी में जिम्मेदारी दी गई है। जिसमे तगावली गांव निवासी जनक सिंह लोधा ठेकेदार जिला कांग्रेस कमेटी में जिला महासचिव कांग्रेस की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान जनक सिह लोधा को जिला महासचिव बनाए जाने पर माला एवं साफा माला पहनाकर बधाईयां और शुभकामनाएं दी गई। जनक सिंह लोधा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा धौलपुर विधायक शोभा रानी कुशवाहा ने जो मेरे पर विश्वास जताया है मैं पार्टी की तन ,मन, धन और पूर्ण समर्पण के साथ सेवा कर उनके विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा और हमेशा पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा। इस अवसर पर बधाई देने बालो में धर्मेन्द्र ठाकुर, विनय मोदी , ‌कलूआ राम लोधा, कोमल सिंह लोधा, मान सिंह तोमर, शिव शंकर,नवल सिंह ,श्री राम लोधा,
रतन सिंह लोधा, बलवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह गुर्जर, मुरारी, कपूर गुर्जर ,व सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *