Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 सितम्बर से

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 सितम्बर से Dholpur
Photo by Vlad Vasnetsov on <a href="https://www.pexels.com/photo/people-playing-badminton-2202685/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
View story

जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 सितम्बर से

धौलपुर। माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत 17 से 19 वर्ष वर्ग के छात्रा-छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 8 सितम्बर से आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक अरविंद शर्मा के अनुसार 8 सितम्बर से 27 अक्टूबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमशः कैंथरी, सैंपऊ, बाड़ी, गढ़ी चिंतामणि व मनियां तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी और मनियां में आयोजित की जाएंगीं। माध्यमिक शिक्षा के खेलकूद प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि हॉकी, हैंडबॉल, कुश्ती,बॉलीबॉल,
वेट लिफ्टिंग,सॉफ्टबॉल,तीरंदाजी
,बास्केटबॉल, योगा तथा रग्बी फुटबॉल खेलों का आयोजन छात्रा वर्ग का 8 से 10 सितम्बर तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सैंपऊ में तो वहीं इन्हीं खेलों का छात्रा वर्ग का आयोजन रा.उ. मा. विद्यालय कैंथरी में 10 से 12 सितम्बर तक कराया जाएगा। इसी प्रकार बॉक्सिंग, बैडमिन्टन, फुटबॉल, तैराकी, टेबिल टेनिस,कराटे जिम्नास्टिक, शतरंज, नेटबॉल और साइक्लिंग ट्रेक खेल छात्रा वर्ग के 18 सितम्बर से 20 सितम्बर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में तो छात्रा वर्ग के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़ी में 19 से 21 सितम्बर तक सम्पन्न होंगे। राइफल शूटिंग, लॉन टेनिस, कबड्डी, ताइक्वांडो, जूडो, सेपक टकरा, क्रिकेट, साइकिलिंग रोड, बुशु, रोलर स्केटिंग और मलखम्भ की प्रतियोगिताएं छात्रा वर्ग की 24 से 27 सितम्बर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियां में तो छात्रा वर्ग की 26 से 28 सितंबर तक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मनियां में आयोजित होंगीं। जबकि एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं छात्रा-छात्राओं की प्रतियोगिताएं गढ़ी चिंतामणि में 24 से 27 अक्टूबर तक कराई जाएंगीं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *