Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

जिला कलक्टर ने किया इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शिविर का निरीक्षण

जिला कलक्टर ने किया इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शिविर का निरीक्षण Dholpur
View story

जिला कलक्टर ने किया इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शिविर का निरीक्षण

धौलपुर।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बुधवार को पुराना केंद्रीय विद्यालय में संचालित इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में जोन के आधार पर मोबाइल फोन वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया का निरीक्षण किया।इस दौरान वहां अव्यवस्था पाए जाने पर विकास अधिकारी को दूरभाष पर फटकार लगाई। जोन प्रथम में लैपटाप खराब हुआ पाया गया जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए वेंडर से इसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए। मौके पर ई मित्र संचालक नही पाए जाने पर एसीपी सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को शिविरों में लगाए गए ई मित्रा संचालक का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में संचालित इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना शिविरों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था पाए जाने पर शिविर प्रभारी, वेंडर के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों को स्लॉट के अनुसार सूचित कर कैंप में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। लाभार्थियों को डिजिटल सखी बुकलेट का वितरण कर उन्हें राज्य सरकार के यूटिलिटी एप्स डाउनलोड कर जानकारी देने के निर्देश दिये।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *