Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन

महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन Dholpur
View story

महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन

धौलपुर। आदर्श पुलिस थाना सैपऊ पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र का उद्घाटन पार्वती कुशवाह, सीएलएफ अध्यक्ष राजीविका विकास परिषद धौलपुर एवं थानाधिकारी सैपऊ द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र संचालित करने वाली संस्था भारतीय ग्रामीण विकास संस्थान धौलपुर के पदाधिकारी श्री सूरज माहौर एवं कार्यकर्ताओं के साथ साथ महिला सुरक्षा सलाह केंद्र सैंपऊ की लीगल काउन्सलर कु. अराधना शर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता संजू सिंह तथा इदिरा महिला शक्ति केंद्र धौलपुर की केन्द्र प्रबंधक डॉ.आकांक्षा श्रीवास्तव उपस्थित रही। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र की लीगल काउन्सलर द्वारा कु. अराधना ने अपने विचार रखे। जिसमें उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता, मनो सामाजिक सहायता, पुर्नवास सहायता हेतु केन्द्र को संचालन प्रारम्भ किया गया है। जिसमें उनके द्वारा पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गहनता से सुना जायेगा एवं तत्पश्चात उनको वांछित सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। इसके साथ ही इंदिरा महिला शक्ति केन्द्र एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर के बारे में विस्तार से बतालाया गया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *