Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, पार्टी की रीति-नीति बताई

भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, पार्टी की रीति-नीति बताई Dholpur
View story

भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान, पार्टी की रीति-नीति बताई

धौलपुर।भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुक्रवार को स्थानीय भार्गव वाटिका मैरिज होम में आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश से पधारे प्रवासी विधायक मोहन वर्मा ने अभियान की शुरूआत करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। और उन्होंने पार्टी की रीति-नीति बताई। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। धौलपुर जिले में केंद्र की योजनाओं के तहत मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न कार्य हुए हैं। कोई भी व्यक्ति पार्टी द्वारा जारी किए गए नंबर पर मिस्ड कॉल कर सदस्यता ग्रहण कर सकता है। कार्यक्रम के संयोजक धौलपुर विधानसभा के भाजपा नेता सीपी शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि धौलपुर में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। फ्री बिजली की घोषणा की जा रही है, लेकिन गांवों में 5-6 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिल रही। पार्टी एकजुट है और मजबूती से चुनाव में उतरने वाली है। जनता से जुड़े मुद्दे उठाकर उनका समाधान सरकार आते ही करवाया जाएगा। जिले का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता आने वाले समय में जी-जान से जुटेगा।
कार्यक्रम में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर का अभिनंदन किया गया । जिलाध्यक्ष ने लोगों से पार्टी से जुड़ने का आह्वान किया। तथा आगामी विधानसभा चुनाव में धौलपुर जिले से चारों सीट भाजपा को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करने की बात कही। भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र राजौरिया ने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रियता से कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में 1 हजार कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ज्ञातव्य है कि सी पी शर्मा धौलपुर विधानसभा से भाजपा टिकट की दावेदारी कर रहे हैं समर्थकों ने सी पी शर्मा को 31 फीट लम्बा साफा पहनाया । । इस मौके पर पूर्व विधायक शिवराम कुशवाह, कुक्कू शर्मा नेता प्रतिपक्ष, विनय परमार,
हरीनिवास शर्मा, प्रदीप ठाकुर धीरसिंह जादौन सहित हजारो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन मुकेश हनुमानपुरा ने किया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *