Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्मार्ट विलेज धनौरा के डॉ. सत्यपाल सिंह मीना का पटना में किया सम्मान

स्मार्ट विलेज धनौरा के डॉ. सत्यपाल सिंह मीना का पटना में किया सम्मान Dholpur
View story

स्मार्ट विलेज धनौरा के डॉ. सत्यपाल सिंह मीना का पटना में किया सम्मान

धौलपुर। प्रधानमंत्री से सम्मानित स्मार्ट विलेज धनौरा और सोच बदलो गांव बदलो अभियान माध्यम से धौलपुर जिले का देशभर में नाम रोशन करने वाले डॉ.सत्यपाल सिंह मीना को उनके कामों के लिए पटना में प्रतिष्ठित मनोज के. श्रीवास्तव लोक सेवा उत्कृष्टता पुरस्कार” सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मनोज के. श्रीवास्तव, (आईएएस) की स्मृति में स्थापित किया गया है, जो अपनी सार्वजनिक सेवा, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समर्पण के लिए जाने जाते हैं। उन्हें लोगों के कलेक्टर के रूप में जाना जाता था, जिन्होंने अपना करियर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए समर्पित कर दिया। बिहार राज्य, शिक्षा और समाज के लिए उनका योगदान अनुकरणीय रहा। इस अवसर पर श्रीवास्तव परिवार मनोज श्रीवास्तव स्मारक व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन कर रहा है। पहला स्मारक व्याख्यान नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी द्वारा 2021 और इस वर्ष तीसरा स्मारक व्याख्यान विश्व प्रसिद्ध राजनीतिक वैज्ञानिक प्रो. आशुतोष वार्ष्णेय, ब्राउन यूनिवर्सिटी,यूएसए द्वारा दिया गया। डॉ .सत्यपाल सिंह मीना पिछले 15 वर्ष से लगातार अपने गांव और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं जिसके परिणाम स्वरूप सोच बदलो गांव बदलो अभियान एक स्लोगन बन चुका है और गांव-गांव में बदलाव की मुहिम शुरू हुई है। विशेष रूप से इस अभियान से प्रेरणा लेकर युवा वर्ग द्वारा अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *