Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ Dholpur
View story

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ

धौलपुर ।खेलो में भी बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है यह बात रोटरी क्लब के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने कही।अतुल कुमार भार्गव जिला बैडमिंटन संघ धौलपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धौलपुर में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। सीमित संसाधनों के बीच जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर धौलपुर का नाम गौरवान्वित किया है इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ आनंद शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपना बेहतर प्रदर्शन कर राजस्थान में अपना स्थान बनाएं। समारोह को सेवानिवृत्त तहसीलदार अशोक शर्मा, पूर्व शारीरिक शिक्षिका मीनाक्षी मथुरिया शारीरिक शिक्षक रश्मि राव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि छह दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 7 दर्जन बालक बालिका भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता मिनी सब जूनियर जूनियर वर्ग में आयोजित की जा रही है । विजेता खिलाड़ियों मैं से चयन कर राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को भेजा जाएगा जो कि अलवर, झुंझुनू, बीकानेर और जयपुर में आयोजित होगी।इस अवसर पर वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अजय बघेल , बैडमिंटन कोच फारुख वेग, रोहित डांगुर, नाजिस खान अमन भार्गव एडवोकेट, शारीरिक शिक्षिका अरुणा शर्मा, ममता चौधरी, निकिता सिंह व पायल गर्ग उपस्थित थे ।मंच का संचालन एड.रंजीत दिवाकर द्वारा किया गया l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *