Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

मरैना मंडल में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित

मरैना मंडल में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित Dholpur
View story

मरैना मंडल में भाजपा का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आयोजित

मरैना। भारतीय जनता पार्टी के राजाखेड़ा विधानसभा मरैना मंडल में मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का मंडल सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ कार्यकर्ता हुकम सिंह लोधा के निवास पर आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता मरैना मंडल अध्यक्ष रामकिशोर वहीं मुख्य वक्ता नागवेद्र सिंह रहे विशिष्ट अतिथि दुष्यंत शर्मा विशिष्ट अतिथि अल्पकालीन विस्तारक राहुल सक्सेना रहे ।कार्यक्रम में मोदी सरकार के 9 साल की सभी योजनाओं को बूथ तक पहुंचाने का जो 7 दिन में मंडल में सभी शक्ति केंद्रों व सभी बूथों पर जाकर योजनाओं के बारे में जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष शर्मा ने आमजन को बताया कि मोदी सरकार के ने 9 साल में बेमिसाल कार्य किए जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास दिए गए, जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से हर घर जल पहुंचाने का कार्य हो रहा है, किसानों को सम्मान निधि बिना किसी कटौती के शत-प्रतिशत राशि खाते में जमा हो रही है, जम्मू कश्मीर में धारा 370 का हटाने का कार्य हो चुका है। सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है मोदी सरकार ने जनहित के सभी वादे पूरे किए हैं।अल्पकालिक विस्तारक राहुल सक्सेना ने कहा कि गरीब कल्याण योजना के माध्यम से गरीब परिवार को अनाज निःशुल्क वितरण हो रहा है, युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए एमएसएमई योजना के माध्यम से लाभ दिलाया जा रहा है और विश्व पटल पर मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से विदेशों में प्रतिनिधित्व किया जा रहा है भारत विश्व गुरु के रूप में देखा जाने लगा है ।इस दौरान रामवीर शर्मा, रविंद्र सिंह , गजेंद्र सिंह परमार, ऋषि शर्मा, विनोद सिकरवार, नीरज त्यागी, मुन्ना लाल, रमाकांत शर्मा, विष्णु त्यागी, बृजेश सिकरवार, रामू शर्मा,राजवीर तोमर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *