भाजपा मंडल जारगा का बूथ सम्मेलन आयोजित
बसेड़ी।भारतीय जनता पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा बसेड़ी के मंडल जारगा में बूथ सम्मेलन का आयोजन मंडल अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया ।जिसमें अल्पकालीन विस्तारक एडवोकेट मनोज भारद्वाज ने भारत सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा सेवा, सुशासन, और गरीब कल्याण के जो कार्य किए गए है उन कार्यों की एक बुकलेट तैयार की गई है जिसको समाज के प्रबुद्धजनों को वितरित किया जाएगा । इस अवसर पर उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, प्रमोद परमार, ओमकार कटारा, सत्यपाल सिंह, रामवीर सिंह, प्रताप सिंह कुशवाहा, धर्म सिंह कुशवाह, उपेंद्र परमार, ऋषि शर्मा, रामू परमार, राम पाठक, पंकज परमार कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।मंच संचालन मंडल महामंत्री मनोज पहाड़िया ने किया l








Comments (0)