Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

आशान्वित जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजितभारतीय विदेश सेवा के अधिकारियो ने केपीआई इंडिकेटर पर विभागो से की चर्चा

आशान्वित जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजितभारतीय विदेश सेवा के अधिकारियो ने केपीआई इंडिकेटर पर विभागो से की चर्चा Dholpur
View story

आशान्वित जिला कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजितभारतीय विदेश सेवा के अधिकारियो ने केपीआई इंडिकेटर पर विभागो से की चर्चा

नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास की प्रगति को लेकर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले एक दिवसीय दौरे पर आए भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अमित गैट, सुरभि गोयल, पूजा झा एवं भविष्य देसाई ने भी भाग लिया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विभागों से संबंधित केपीआई इंडिकेटर्स के बारे में जानकारी देते हुए सभी विभागों से सम्बन्धित कार्यक्रमों में अब तक अर्जित प्रगति के बारे में बिन्दुवार अवगत कराया। उन्होंने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सभी चिकित्सा अधिकारी एवं एएनएम की बैठक लेकर नीति आयोग के केपीआई इन्डीकेटर्स जिनमें गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह पूर्व एएनसी पंजीकरण, चार एएनसी, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना, बच्चों का पूर्ण नियमित टीकाकरण सम्बंधी बिन्दुओं पर गम्भीरता से ध्यान देते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिले को स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि, कौशल विकास के क्षेत्रांे में अधिक विकसित करने के लिए आकांक्षात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिले को नीति आयोग द्वारा प्राप्त 15 करोड़ की प्रोत्साहन राशि में से 10 करोड़ की राशि स्वीकृत हो चुकी है, जिसमें लगभग 80 प्रतिशत राशि का उपयोग कर लिया गया है। उन्होंने इसके इष्टतम उपयोग हेतु निर्देश दिए ताकि शेष पांच करोड़ की रािश भी जिले को स्वीकृत की जा सके।

कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित इन्डीकेटर्स पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों को पूर्ण जिम्मेदारी से निभाते हुए जिले को मुख्यधारा में लाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को लोगों तक पहुचाने के लिए जिले के लोगों को लाभान्वित करने के लिए योजनाओं की जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाना है। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव करवाने हेतु प्रोत्साहित करने तथा कम वजन वाले कुपोषित बच्चों को महिला बाल विकास विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर उचित पोषण उपलब्ध करवाने हेतु उचित प्रयास किए जाएं।

बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयन्ती लाल मीणा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी भूपेश गर्ग, एडीपीसी मुकेश गर्ग, मुख्य आयोजना अधिकारी मनोज सिंघल, अग्रणी बैंक अधिकारी अशोक यादव सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *