Monday, 30 November 2026
Breaking
स्पेन के आम चुनाव में शाम 6 बजे तक करीब 68.1% मतदान, 2023 से 15 अंक अधिक Sarvam के ट्रिलियन-पैरामीटर AI मॉडल पर 150–200 मिलियन डॉलर खर्च का अनुमान Tata Steel की 1 दिसंबर को बोर्ड बैठक, APL Apollo सौदे पर निवेशकों की चिंताओं की समीक्षा रिपोर्ट: BAT ITC Hotels में बची 6.3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, ₹2,288 करोड़ की ब्लॉक डील राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म, चार जिलों में जारी भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर एकीकृत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर एकीकृत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन Dholpur
View story

तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर एकीकृत शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

धौलपुर। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत धौलपुर के समस्त पदाधिकारीगणों एवं समस्त तृतीय श्रेणी के शिक्षकों ने बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को ज्ञापन सौंपा । जिसमें तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की माँग सहित अन्य मांग रखी गई। गौरतलब है कि बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने विभिन्न मांगों को लेकर राज्य की सभी विधानसभा में एक आक्रोश यात्रा एवं दौड़ लगाकर विरोध जताया। उसी यात्रा के क्रम में धौलपुर विधानसभा के तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी मांग आज तक लंबित है सरकार द्वारा अभी तक तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण हेतु किसी तरह की कोई ठोस नीति या नियमों को जारी नहीं किया गया है और ना ही पुख्ता रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण के लिए कोई लिखित आदेश पारित किया है। तृतीय श्रेणी शिक्षकों की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए विधानसभा मुख्यालय पर एकत्रित होकर बहरोड़ विधायक बलजीत यादव को तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण हेतु ज्ञापन सौंपकर समस्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण कर राहत प्रदान करें।इस अवसर पर चंद्रभान चौधरी, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह मीना, अतुल चौहान, राकेश प्रजापति, चौलसिंह जाट, भारत गुर्जर, उमाकांत जाट, मधु यादव, रेणुका चौधरी, संगीता यादव, विष्णु प्रिया, शर्मिला यादव, अंजना, प्रदीप राजपूत, अशोक शर्मा, कुलदीप शर्मा, नरेन्द्र यादव सहित उपस्थित थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *