Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

अटल भूजल की जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

अटल भूजल की जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन Dholpur
View story

अटल भूजल की जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

धौलपुर। अटल भूजल योजना के अन्तर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में जिला कलक्टर ने कहा कि जिले का जल स्तर धीरे-धीरे नीचे जा रहा है जिसके कारण आने वाले समय में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जल स्तर नीचे जाने से अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड सकता है। इस योजना के माध्यम से भूजल का प्रबंधन किया जाएगा। भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य भूजल की मात्रा को बढ़ाना और किसानों को खेती के सूक्ष्म सिचाई के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल स्रोतों के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है। जब तक लोग आगे नहीं आएंगे कुछ नहीं किया जा सकता। लोग पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि समय रहते पानी की बर्बादी को न रोका गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भूजल की गिरावट को रोकने एवं भूजल संरक्षण हेतु अटल भूजल योजना अत्यन्त आवश्यक योजना हैं साथ ही उन्होने सभी सहभागी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक जल संरक्षण के कार्यो को जल सुरक्षा योजना में समायोजित किया जावें ताकि जिला अधिक से अधिक प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकें। नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि गिरते हुये भूजल स्तर को रोकने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर जन सहभागिता के साथ यह योजना कितनी सार्थक एवं आवश्यक हैं।कार्यशाला में योगेश मनात नोडल अधिकारी, के द्वारा जिले में अटल भूजल योजना की विस्तृत जानकारी देते हुये योजना के अन्तर्गत प्रगति एवं अगले वित्तीय वर्ष में योजना के क्रियान्वयन पर प्रस्तुतिकरण प्रदान की। कार्यक्रम में आई.ई.सी. कल्याण सिंह, बबलू त्यागी सहायक निदेशक उद्यानिकी विभाग, योगेश कुमार त्रिवेदी, अधीक्षण अभियन्ता वाटर शैड विभाग, कृृषि अधिकारी धमेन्द्र सिहं और अधिशाषी अभियन्ता पंचायतीराज एवं सबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *