
Photo by Ana Maria on <a href="https://www.pexels.com/photo/green-wheat-growing-in-field-4965143/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
मुख्य सचिव ने की संभागीय आयुक्तों और ज़िला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
धौलपुर।मुख्य सचिव उषा शर्मा ने प्रदेश में बीते दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों को हुए नुक़सान का गुरूवार को संभागीय आयुक्तों और ज़िला कलेक्टरों से फीडबैक लिया। मुख्य सचिव ने ज़िला कलक्टरों को निर्देश दिये कि नुकसान का आकलन करने के लिए आगामी 7 दिनों के भीतर विशेष गिरदावरी करवा कर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन को भिजवाएं ताकि सरकार के द्वारा प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।मुख्य सचिव गुरूवार को सचिवालय स्थित कक्ष में वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी संभागीय आयुक्त और ज़िला कलेक्टर्स से बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुक़सान का जायज़ा ले रहीं थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुक़सान को लेकर बेहद संवेदनशील है। उन्होंने ज़िला कलेक्टर्स को त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से फील्ड में भेजकर विशेष गिरदावरी एवं इसका जिओ टैग करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल भी बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। उन्होंने मुख्य सचिव को जिले में हुए फसल खराबे के बारे में सूचित किया। उन्होंने बताया कि जिले के 20 गांवों में फसल खराबा हुआ है। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व विभाग अपर्णा अरोरा, शासन सचिव आपदा प्रबंधन एवं राहत पी.सी. किशन तथा विशिष्ट सचिव राजस्व विश्वमोहन शर्मा उपस्थित रहे।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









