धौलपुर l मृतक आश्रित नियुक्ति प्राप्त कनिष्ठ सहायकों की टंकण परीक्षा हेतु अनुक्रमांक नम्बर जारी करते हुए प्रवेश पत्र जारी किये जा चुके हैं । उक्त परीक्षा 16 मार्च 2023 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक दो पारियों में राजकीय आई.आई.टी कॉलेज मचकुण्ड रोड धौलपुर में आयोजित की जायेगी। उक्त परीक्षा से सम्बन्धित प्रवेश पत्र अभ्यर्थी जिला कलक्टर कार्यालय धौलपुर स्थापना अनुभाग के कमरा -11 से कार्यालय समय में स्वयं प्राप्त करेंगे। प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं करने की स्थिति में परीक्षा में भाग लेने नहीं दिया जायेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 15 मिनट पूर्व उपस्थित होने तथा अपने साथ नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार का एक फोटो एक मूल आईडी मय उसकी छायाप्रति लेकर आने के निर्देश दिये गये हैं।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
UIDAI ने जनवरी में शुरुआत के बाद 300 Offline Verification Seeking Entities को जोड़ा है। इससे होटल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहमति-आधारित पेपरलेस आधार सत्यापन का दायरा बढ़ेगा। - ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने शताब्दीपुरम फेज-2, फेज-3 और फेज-4 के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को शीघ्र योजना बनाने के निर्देश दिए। - फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
फिरोजाबाद में यातायात पुलिस ने एक अभियान में 800 से अधिक वाहनों के चालान किए। ओवरस्पीड, अतिरिक्त सवारी, तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम और स्टंट ड्राइविंग पर कार्रवाई हुई। - आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
आगरा के नगला पदी में मिलावट की आशंका पर 400 लीटर सरसों तेल सीज किया गया। खेरागढ़, रहेलाई और बिरथला समेत कई क्षेत्रों से 16 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे गए। - धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने
धौलपुर के रीको औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा दल ने 760 किलो सोनपापड़ी जब्त की। डेयरी प्लांट से मिश्रित दूध, पनीर और चीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान








