ग्रीष्मकालीन स्काउट गाइड शिविर में बालिकाएं रुचि के साथ ले रही है भाग
धौलपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय धौलपुर के तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- मनियां में 17 मई 2023 से संचालित किया जा रहा है। शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय- बोथपुरा के प्रधानाचार्य रामसेवक ने कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि शिविर के माध्यम से बालिकाओं में विभिन्न कलाओं का विकास किया जा रहा है। जो प्रशंसनीय है।बालिकाओं द्वारा लय ताल के ढोलक बजाते हुए गायन कला का प्रदर्शन किया गया।बालिकाओं द्वारा सिलाई मशीन से तैयार किये गये वस्त्रों के नमूनों की सराहना की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम को बढ़ाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।शिविर संचालक ओमप्रकाश लोधा ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण, मेंहदी, सिलाई कार्य, वादन, गायन, ब्यूटी पार्लर, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स आदि विविध कलाएं सिखायी जा रही है।इससे बालिकाएं अपने जीवन में स्वरोजगार अपना सकती है। साथ ही वे आत्मनिर्भर बन सकेगी। कार्यक्रम का संचालन विद्याराम कुशवाह ने किया।इस अवसर पर सचिव चेतराम सिंह जादौन, अशोक कुमार कोठारी, सुरेश चन्द वर्मा, विद्याराम कुशवाह, सोनू जैन, पिंकी त्यागी, करिश्मा ,राजपूत ,अमित कुमार, हर्षिता अग्रवाल,लता पटेल, प्राची त्यागी, निक्की खांन, जिज्ञासा आदि उपस्थित रहे।









Comments (0)