Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा शिविर में 80 बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के तरीके

निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा शिविर में 80 बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के तरीके Dholpur
View story

निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा शिविर में 80 बेटियां सीख रही आत्मरक्षा के तरीके

धौलपुर। टाइगर मार्शल आर्ट संस्थान द्वारा निःशुल्क बालिका आत्मरक्षा शिविर का आयोजन राजकीय माध्यमिक विद्यालय इन्फेंट धौलपुर में किया जा रहा है। जिसमे करीब 80 बच्चे व बच्चियाँ प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक भाग ले रहे हैं। शिविर की जानकारी देते हुए संस्थान अध्यक्ष शिवशंकर गर्ग ने कहा की शिविर में बालिकाओं को कराते, ताइक्वांडो,जूडो, वुशु जैसी मार्शल आर्ट्स का बिलकुल निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बालिकाएं गंभीर परिस्थिति मे अपनी आत्मरक्षा स्वयं कर सकती है। मार्शल आर्ट्स एक ऐसी विधा है जिससे हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही इससे मानसिक विकास भी होता है। यह शिविर विगत कई वर्षों से संस्थान के पूर्व सचिव स्व• माता प्रसाद टाईगर द्वारा बिल्कुल निशुल्क आयोजित किया जाता था उनके निधन के पश्चात इस शिविर को आयोजित करने की जिम्मेदारी उनके पुत्र विक्रांत मुदगल द्वारा उठाई गई है। इस मौके पर प्रधानाचार्य राघवेंद्र शर्मा,संस्थान उपाध्यक्ष गोपाल अवस्थी, संस्थान कोषाध्यक्ष देवी प्रसाद, संजीव झा, विशाल गोगना,शाहिद अली, रामकेश गुर्जर,शेरा मिर्जा, रमाकांत शुक्ला, विकास बघेला, विनीत शर्मा, मनोज शर्मा, भावना कश्यप, नेहा कुशवाह, रितिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *